शिवसेना ने पीएम मोदी के विदेश दौरे की तारीफ की
(India)
महाराष्ट्र और केन्द्र सरकार में भाजपा की अहम सहयोगी पार्टी, शिवसेना अक्सर केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही है। लेकिन पहली बार अपने मुखपत्र सामना के जरिये शिवसेना ने पीएम मोदी के विदेश दौरे की तारीफ करते हुए कहा है कि अब विश्व में हिंदुस्तान का मान-सम्मान बढ़ रहा है। सामना में लिखे लेख में कहा गया है कि मोदी द्वारा अमेरिकी कांग्रेस में दिया गया भाषण ऐतिहासिक था। सामना ने लिखा है, श्हिंदुस्तान के लोग किस तरह हास्यास्पद उच्चारण करते हैं, इसकी नकल अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप कर रहे थे लेकिन उन्हीं की संसद में भारत के पीएम मोदी ने भारतीय अंग्रेजी में भाषण दिया और मोदी के भाषण को हर वाक्य के बाद तालियों की गड़गड़ाहट मिल रही थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।