हरियाणा की राज्यसभा की दूसरी सीट पर कांग्रेस द्वारा इनेलो समर्थित उम्मीदवार को समर्थन करने की घोषणा के बाद बीजेपी और बीजेपी समर्थित उम्मीदवार की मुश्किलें खड़ी हो गई है । वहीं बीजेपी की तरफ से इसको लेकर अंतिम रणनीति बनाने के लिए मीटिंग रखी गई । मीटिंग में बीजेपी की तरफ से चुनाव को लेकर फ़ाइनल रणनीति बनाई गई । बैठक के उपरांत बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने कांग्रेस के इनेलो समर्थित उम्मीदवार को समर्थन हास्यपद बताया और इसे कांग्रेस का आत्मघाती कदम बताया । उन्होंने कहा की कांग्रेस के इतने बुरे दिन आ गए है की वह इनेलो को समर्थन करने पर मजबूर है । वहीं दौरान विजय वर्गीय ने एक विवादित बयान देते हुए कहा की अगर हारने की गुंजाईश हो तो आदमी पैसे की बात करें मगर सुभाष चंद्रा जीते हुए है ।
कैलाश विजय वर्गीय ने कहा की उन्हें दूसरी सीट पर कांग्रेस और इनेलो विधायकों के वोट पड़ेंगे । हालाकिं कितने वोट उन्हें दूसरी पार्टी से मिलने वाले है इसके पत्ते उन्होंने नहीं खोले । विधायकों के खरीद फरोख्त के एक सवाल पर विजय वर्गीय खुद विवादित बयान दे बैठे। उन्होंने कहा की जब हारने की गुंजाइश हो तो आदमी पैसे की बात कर सकता है मगर सुबाष चंद्रा जीते हुए है । विजय वर्गीय का ये बयान खुद में कई सवाल खड़े करता है। क्योंकि अभय चौटाला भी कह चुके है की जो विधायक पार्टी लाइन से बहार जाकर बात करता है तो समझना चाहिए की उसपर दबाव है और दबाव पैसे का या दूसरा भी हो सकता है ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।