प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कालाधन बाहर लाकर देश की अर्थव्यवस्था में और ज्यादा सुधार करने के लिए अभियान छेड़ना होगा। बढ़ती अराजकता पर भी उन्होंने चिंता जाहिर की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी आदमी तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए संगठन को भी जुटना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को इलाहाबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने आए थे। सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कार्यसमिति के एजेंडा का सिंहावलोकन करने के बाद उन्होंने यह बातें पार्टी पदाधिकारियों से कहीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनके सामने कार्यसमिति का ब्लू प्रिंट रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक हालात बेहतर करने के लिए देश और विदेश में छिपे कालेधन को बाहर लाने की बात को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिशन मोड में काम करने की जरूरत है। ब्लैक मनी जब बाजार में आएगी तब हालात बदलेंगे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अब काम आगे बढ़ेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।