दिल्ली में पानी के संकट पर केजरीवाल का ट्वीट
(India) राजनीतिक पार्टियां इन दिनों ट्विटर का ख़ासा इस्तेमाल करते नज़र आते हैं। नेता अक्सर ट्विटर राजनीति करते करते दिख जाते हैं, लेकिन इस बार ट्विटर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सियासत चलाने का भी आरोप लगा है। केजरीवाल ने ट्विटर पर दिल्ली जल मंत्री कपिल मिश्रा को ट्वीट कर निर्देश दिया है। दरअसल, दैनिक जागरण अख़बार में पानी के लिए दो महिलाओं के आपस में भिड़ने की ख़बर छपी थी। इसी ख़बर को पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि कपिल मिश्रा ये क्या चल रहा है? कृपया इस पर जगह जाइए और आज मुझे पूरी रिपोर्ट दें। हालांकि केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद इस पर कई ट्वीट्स किए गए जिसमें कहा गया कि क्या अब सियासत भी यहीं से चलाई जाएगी?

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।