संसदीय सचिव विधेयक को राष्ट्रपति से मंजूरी न मिलने से नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर उनकी सरकार को काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आज कई ट्वीट कर कहा, श्री मोदी लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते हैं आम आदमी पार्टी से डरते हैं। उन्होंने 21 विधायकों की संसदीय सचिव के तौर पर नियुक्ति का बचाव करते हुये कहा,“ सभी सचिवों को राजधानी दिल्ली की जनता की सेवा का काम सौंपा गया है। किसी विधायक को कोई धन नहीं दिया जा रहा और न ही कार, न बंगला। सभी विधायक बिना पैसे लिये काम कर रहे हैं लेकिन श्री मोदी का कहना है कि सब को घर बैठना चाहिये और कोई काम नहीं करेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।