दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग को एक चिट्ठी लिखी है और उन्होंने उस चिट्ठी में कहा है कि ‘आप कुछ भी कर लें, कितनी भी सेवा कर लें, मोदी जी आपको उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि ‘आजकल आप और मोदी साहब दिल्ली सरकार के हर छोटे छोटे काम की एसीबी और सीबीआई जांच कराते हैं, चाहे कोई गड़बड़ हो या न हो।’ केजरीवाल ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि, ‘मैं आपकी जानकारी के लिए यह सूचित कर रहा हूं कि दिल्ली सरकार ने कल ही बाबा साहब अंबेडकर की याद में 100 सीटों वाले एक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया है। आपसे निवेदन है और बड़ी कृपा होगी कि आप अपनी एसीबी टीम से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराके जांच करा लें।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।