वरुण गांधी हों यूपी में सीएम उम्मीदवार-शत्रुघ्न
(India)
पार्टी लाइन से अलग जाकर बयानबाजी करने के लिए मशहूर बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर बवाल हो सकता है. उन्होंने वरुण गांधी को उत्तर प्रदेश में पार्टी का चेहरा बनाने की वकालत की है. ‘शॉटगन’ ने कहा कि यूपी में वरुण पार्टी के लिए सही विकल्प हो सकते हैं, इसलिए जल्द से जल्द उनके नाम का ऐलान होना चाहिए. दिलचस्प बात है कि श्बिहारी बाबूश् का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पिछले कुछ दिनों से वरुण गांधी से नाराज चल रहा है. वरुण को सुल्तानपुर से बाहर न जाने और राजनीतिक गतिविधियां अपने विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रखने की हिदायत दी गई है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।