मथुरा कांड को लेकर वाराणसी में लगा होर्डिंग
(India)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने दूर है. ऐसे में विपक्षी पार्टियां समाजवादी पार्टी सरकार को घेरने में जुट गई हैं.इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक पोस्टर सामने आया है, जिसके सहारे बीजेपी मथुरा कांड को भुनाने की कोशिश में लगी है। शहर के मलदहिया चैराहे के पास लगे एक ऐसे ही होर्डिंग्स पर ‘खून से रंगी मथुरा, सो रही सरकार...अबकी बार भाजपा सरकार’ लिखा है. इसके बाद लोगों का मानना है कि यह पोस्टर बीजेपी की ओर से लगवाया गया है. पोस्टर वार के जरिये बीजेपी अखिलेश सरकार को कानून-व्यवस्था के सवाल पर घेरने की जुगत में लग गई है. हालांकि, यूपी बीजेपी का साफ कहना है कि यह पोस्टर उसने नहीं लगवाए हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।