(DELHI, India)
दिल्ली के मुख्य़मंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाजसेवी अन्ना हजारे को 78वें जन्मदिन पर बधाई दी है। केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि अन्ना जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभ कामनाएं। भगवान उन्हें लम्बी आयु और स्वस्थ जीवन दे। अन्ना आंदोलन से ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राजनीति में कदम रखा। समाजसेवी किशन बाबूराव हजारे उर्फ अन्ना हजारे का बुधवार को 78वां जन्मदिन है। जनलोकपाल बिल को लेकर हुए अनशन का नेतृत्व करने वाले अन्ना सेना में कभी ड्राइवर थे। सन 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद सरकार की युवाओं से सेना में शामिल होने की अपील पर अन्ना 1963 में मराठा रेजीमेंट में बतौर ड्राइवर भर्ती हुए। 1990 में उन्हें ‘पद्मश्री’ और 1992 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। तब उनकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।