यूपी में शीला दीक्षित हो सकती हैं कांग्रेस का चेहरा
(India)
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा बनाए जाने के कयासों के बीच गुरुवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अभी यूपी के लिए कोई नाम तय नहीं किया गया है। वक्त आने पर नाम तय किया जाएगा। इसके साथ ही आजाद ने कहा कि प्रियंका गांधी दूसरे शहरों में भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। सूत्रों की मानें तो शीला दीक्षित की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद यह तय माना जा रहा है कि उन्हें उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा बनाया जा सकता है। शीला दीक्षित कन्नौज से सांसद भी रह चुकी हैं। यूपी में प्रमुख चेहरे के लिए प्रशांत किशोर की तीसरी पसंद शीला दीक्षित थीं। शीला दीक्षित पंजाबी हैं.. उनका जन्म कपूरथला में हुआ है और उनकी शादी उत्तर प्रदेश के ब्राहमण नेता उमाशंकर दीक्षित के बेटे से हुई थी तो इस लिहाज से शीला दीक्षित उत्तर प्रदेश में बहू मानी जाती हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।