हिंदू पलायन के पेच में उलझे यूपी के कैराना में शुक्रवार सियासी सरगर्मी बढ़ने वाली है. विधायक संगीत सोम की अगुवाई में जहां बीजेपी की योजना निर्भय यात्रा करने की है, वहीं जवाब में समाजवादी पार्टी ने सद्भावना यात्रा का प्लान बनाया है. हालांकि प्रशासन ने दोनों में किसी दल को यात्रा की इजाजत नहीं थी. सरधना और कैराना में हालात को देखते हुए धारा 144 भी लागू कर दी गई है.कैराना मामले में बीजेपी की जांच रिपोर्ट आ गई है. पार्टी यह रिपोर्ट शुक्रवार को ही राज्यपाल राम नाइक को सौंपेगी. जबकि कैराना, दादरी और लखनऊ की कानून व्यवस्था को लेकर यूपी के राज्यपाल ने सीएम अखिलेश यादव से भी रिपोर्ट मांगी है. नाइक यह रिपोर्ट राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजेंगे...
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।