कमल नाथ ने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव पद से दिया इस्तीफा
(PUNJAB, PUNJAB) सिख विरोधी दंगों में नाम को लेकर विवाद के बाद कांग्रेस महासचिव कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कमलनाथ को पिछले सप्ताह ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव नियुक्त कर पंजाब और हरियाणा का प्रभार दिया गया था। कमलनाथ को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी, अकाली दल और भाजपा ने सिख विरोधी दंगो में उनके शामिल होने का मुद्दा उठाया था।
पंजाब में अगले साल चुनाव है, ऐसे में कांग्रेस के अंदर भी कई नेता उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाए जाने से नाराज थे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से इस बारे में बात की थी। पार्टी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा को कोई मुद्दा नहीं देना चाहती। इसलिए कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।कमलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष को दो पेज का पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सिख विरोधी दंगों में नाम आने पर सफाई दी है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।