बिहार के पूर्वी हिस्सों में बारिश शुरू
(India)
बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। ओडिशा के तटीय क्षेत्र से झारखंड के रास्ते शुक्रवार को दोपहर बाद बिहार के पूर्वी हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक एके सेन ने बताया कि मानसून की पहली बारिश के साथ अब बिहार में लगातार बारिश की संभावना बन गई है। इस बार मानसून अपनी रफ्तार से चल रहा है। ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। पहले दिन अररिया, किशनगंज, सुपौल और पूर्णिया के इलाकों में औसतन 30 मिमी बारिश हुई है। मानसून 21 जून को पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। आज से ज्यादातर इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। कुछ इलाकों में लोगों को तेज आंधी का सामना भी करना पड़ेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।