मुलायम के गढ़ में आज नीतीश
(India)
मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार में पार्टी के प्रमंडलीय राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वह दिल्ली से वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पहुंचेंगे. वहां से वह सड़क मार्ग से विंध्याचल जायेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे. बाद में वह चुनार स्थित शिवशंकरी धाम में सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की देखरेख में मंच का निर्माण किया गया है. सम्मेलन स्थल के नजदीक ही एक बीटीसी कॉलेज में जदयू का कैंप कार्यालय बनाया गया है, जहां से पूरे कार्यक्रम की निगरानी की जा रही है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।