शराबबंदी को लेकर देश भ्रमण में जुटे मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर विपक्ष ने निशाना साधते हुए उन्हें नसीहत दी है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने कहा है की बीजेपी के कारण बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हो पायी है। जिसकों लेकर नितीश कुमार प्रदेश भ्रमण कर सियासी रोटी सेकने में जुटे है। नसीहत भरे लहजे में मंगल पाण्डेय ने कहा की नीतीश कुमार को शराबबंदी पर राजनीति करने की बजाय अपराधबंदी पर ध्यान देना चाहिए। जिसके लिए बिहार की जनता ने उन्हें जनादेश दिया है..... वही नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने कहा के बिहार में शराब बंदी है ओर यहाँ से शराब बनाकर दूसरे राज्य में भेजी जा रही है। यूपी में जनता परिवर्तन चाहती है ओर इसबार वहां परिवर्तन होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।