राजन के फैसले के बाद स्वामी का बयान
(India)
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को पद से हटाने की मांग करने वाले बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राजन का दूसरा कार्यकाल स्वीकार नहीं करने का फैसला सही है क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि उन्हें एक और मौका नहीं मिलेगा। यही वजह है कि उन्होंने खुद ही बयान दे डाला। इससे पहले स्वामी ने कहा था कि रिजर्व बैंक का प्रमुख एक सरकारी कर्मचारी है और उसका चुनाव लोकप्रियता के आधार पर नहीं हो सकता है. स्वामी को हाल ही में राज्य सभा सदस्य बनाया गया है. स्वामी ने राजन को हटाने के लिये पिछले कुछ दिन से अभियान छेड़ा हुआ था. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने गवर्नर के तौर पर दूसरा कार्यकाल लेने से इंकार कर दिया है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।