मानसून की बारिश प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश बांका में 41.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है। साथ ही पूर्णिया में भी 40 मिमी बारिश हुई है। पूरब से रही हवा के कारण प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो शनिवार को मानसून छत्तीसगढ़ से झारखंड के रास्ते बिहार के उत्तरी-पूर्वी हिस्से से खगड़िया, बेगूसराय और मधेपुरा तक पहुंच चुका है। अगले 24 घंटे के अंदर राजधानी में भी मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। अभी पूर्वी बिहार में मानसून पूरी तरह पहुच चूका है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।