यूपी सरकार की जांच, पांच साल पहले 188 परिवारों ने छोड़ा था कैराना
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) कैराना से हुए कथित पलायन के मामले में शामली जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि 346 परिवारों की सूची में से 188 ने करीब पांच साल पहले गांव छोड़ा था। गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा सांसद हुकुम सिंह द्वारा मुहैया करायी गई 346 परिवारों की सूची में से यह पाया गया है कि 66 परिवारों ने 10 साल पहले कैराना छोड़ा था। प्रवक्ता ने कहा कि यह भी सामने आया है कि 60 परिवार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य कारणों से दूसरे स्थानों पर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्त सूची में शामिल परिवारों में से 28 अभी भी कैराना में रह रहे हैं। सात परिवारों के नाम सूची में दो बार लिखे गए हैं और पांच लोग सरकारी सेवा में थे जो सेवानिवृत होने के बाद शहर से चले गए हैं। हालांकि जांच में यह बात सामने आई है कि तीन मामलों में परिवारों को रंगदारी की धमकियां मिली थीं और पुलिस ने समय पर कार्रवाई की। कुछ मामलों में मुसलमान परिवार कैराना छोड़

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।