केजरीवाल और महेश गिरी के बीच छिड़ी जंग
(India)
अरविंद केजरीवाल के बीजेपी सांसद महेश गिरी पर लगाए आरोप के बाद दोनों पार्टियों के बीच जंग छिड़ गई है। भाजपा के सांसद महेश गिरी अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर पूरी रात धरने पर बैठे। सोमवार सुबह भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी धरना स्थल पर पहुंच गए। सुब्रमण्यम स्वामी ने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। स्वामी ने कहा कि केजरीवाल बहुत स्तरहीन भाषा का प्रयोग किया है और आधारहीन आरोप महेश गिरी पर लगाए हैं। इसके लिए केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए। वही बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा हम लोग बीजेपी सासंद महेश गिरी जी के साथ हू। तिवारी ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा है कि दिल्ली के सीएम बस झूठ की राजनीति करते है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।