(DELHI, DELHI)
दिल्ली के बीजेपी सांसद महेश गिरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में ठन गई है. पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरी कल से अरविंद केजरीवाल के घर के सामने अनशन पर बैठे हुए हैं. महेश गिरी की मांग है कि एनडीएमसी के वकील एमएम खान की हत्या को लेकर उनके ऊपर लगाए गए आरोप केजरीवाल साबित करके दिखाएं या फिर इस्तीफा दें. सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के सामने धरने पर बैठे बीजेपी सांसद महेश गिरि सीएम ने केजरीवाल को चुनौती दी है कि वकील एमएम खान की हत्या के मामले में उन पर लगाए गए आरोप के या तो सबूत दें या फौरन इस्तीफा दें. तो आज अनशन पर उनका साथ बीजेपी के मुखर सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी देंगे.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।