उत्तर बिहार में नदियों में जलस्तर बढ़ा
(India)
नेपाल के तराई हिस्से और उत्तर बिहार के जलग्रहण इलाके में भारी बारिश के कारण बीते 24 घंटे में सूबे की कई नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। इससे नदियों के तटबंधों पर कई स्थानों पर दबाव उत्पन्न हो गया है। जल संसाधन विभाग ने बढ़ते जलस्तर और तटबंधों पर दबाव के कारण पूरे सूबे में अलर्ट घोषित कर दिया है। साथ ही इंजीनियरों से तटबंधों की चैकसी करने और दिन-रात पेट्रोलिंग करने को कहा गया है। तटबंधों पर किसी तरह के अतिरिक्त दबाव और क्षति होने की स्थिति में उनकी युद्धस्तर पर मरम्मत करने और तत्काल मुख्यालय को सूचित करने को कहा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।