दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घोटाले में प्राथमिकी होने के बाद केजरीवाल में यदि नैतिकता शेष हो तो उन्हें अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह भी मौजूद थे। उपाध्याय ने कहा कि ईमानदारी की चोला ओढे केजरीवाल की सरकार पूरी तरह भ्रष्ट और सत्तालोलुप साबित हुई है।
इस मौके पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘एफआईआर दर्ज होने के बाद केजरीवाल क्यों छिप रहे हैं? वो हर समय ट्वीट करने और मीडिया से बात करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन सब गायब है। केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों उन्होंने भ्रष्टाचार को छिपाया और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ कंपनियों पर कोई एक्शन नहीं लिया?
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।