एचआरडी मिनिस्ट्री को सिर्फ 35% लोगों ने फाइव स्टार रेटिंग दी है। स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेल्फ इम्पलॉयमेंट और स्टार्टअप इंडिया जैसे मोदी सरकार के अहम कैंपेन को क्रमश: 33%, 36% और 38% लोगों ने फाइव स्टार रेटिंग दी। 39% लोगों ने एग्रीकल्चर और किसानों की बेहतरी के लिए किए गई कोशिशों को फाइव स्टार रेटिंग दी। स्किल इंडिया प्रोग्राम को 40 फीसदी लोगों ने 5 स्टार रेटिंग लायक माना। कारोबार को आसान बनाने और 24 घंटे बिजली देने की कोशिशों को भी 47% और 51% लोगों ने फाइव स्टार रेटिंग दी। इनसे ज्यादा रेटिंग सरकार द्वारा करप्शन कंट्रोल की कोशिशों को मिली। 49 फीसदी लोगों ने इन कोशिशों को 5 स्टार रेटिंग लायक माना।
सर्वे में लोगों से 15 इनीशिएटिव्स पर रेटिंग देने को कहा गया था। इसके लिए 1 से 5 रेटिंग रखी गई थी। टोल फ्री नंबर और मिस्ड कॉल सर्विस के जरिए ये सर्वे किया गया। सर्वे में कहा गया था कि इसके नतीजों से सरकार के कामकाज को सुधारने और देश को आगे ले जाने की कोशिशों में मदद मिलेगी।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।