अरुणाचल में भूस्खलन से 10 की मौत
(India)
अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार हुए एक भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पांच शव निकाले जा चुके हैं और अन्य शवों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले के एक अधिकारी ने कहा, श्दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लगता है यह भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन में मारे गए लोग एक छोटी पहाड़ी के नीचे निवास करते थे, जो ढह गई और उसमें 10 लोग दफन हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।