बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि वह अब कम ट्वीट करेंगे। गौरतलब है कि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से आए दिन पार्टी को नए विवाद का सामना करना पड़ रहा था। इससे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के उनसे नाराज होने की खबरें थीं। जहां बीजेपी सूत्र स्वामी को पार्टी की ओर से हिदायत दिए जाने की बात कह रहे हैं, वहीं स्वामी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए यह इशारा किया है कि उनके दिमाग में कई और चीजें चल रही हैं जिन पर वह ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, जिनमें राम मंदिर, सीएसके और एयरसेल मैक्सिम जैसे मुद्दे शामिल हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।