बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब शिवसेना के निशाने पर भी आ गए हैं, शिवसेना ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार छोड़कर उत्तर प्रदेश का चक्कर लगा रहे हैं,,दूसरी ओर बिहार में सुशासन के नाम पर आई सरकार की नाक के नीचे गैंगरेप और टॉपर्स स्कैम हो रहा है। शिवसेना के माउथपीस सामना के संपादकीय में एक लंबी कविता देकर बताने की कोशिश की गई है कि कैसे बिहार में डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और कारोबारियों को अपनी जान बचाने के लिए अपराधियों को रकम चुकाना पड़ता है, बच्चे बिना पढ़े टॉप कर जाते हैं और महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सुशासन के नाम पर जनता ने सूबे की बागडोर ऐसे हाथों में सौंप दी है जो अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।