पिछले हफ्ते तक मायावती के सबसे भरोसेमंद कहे जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है. मायावती को दौलत की बेटी कहकर उनसे किनारा करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या ने शुक्रवार को लखनऊ में एक बड़ी सभा करके अपना शक्ति प्रदर्शन किया. बहुजन समाज पार्टी के स्टाइल में की गई इस सभा में अच्छी खासी भीड़ जुटी. भीड़ से उत्साहित स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती पर जमकर निशाना साधा. मौर्य ने कहा कि विजय माल्या की तरह मायावती भी हजारों करोड़ रुपये लेकर देश छोड़कर भागने वाली हैं. इसलिए विधायक बनने की ख्वाहिश रखने वाले लोग उनके झांसे में ना आएं और उन्हें टिकट के बदले पैसे न दें.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।