मुंबई में मूसलाधार बारिश
(India)
मायानगरी मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछली कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है। मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सड़ाकें पर लंबा जाम लगा हुआ है और वहीं अगले 48 घंटे में मुंबई में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मुंबई के समुद्र तटीय हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठ रही हैं। झमाझम बारिश की वजह से आसपास स्थित दादर, परेल, भायखला, मझगांव, माहिम, सांताक्रूज, जुहू, विले पार्ले, वर्ली, सायन, चूनाभट्टी, अंधेरी, कुर्ला, बोरीवली, दहिसर, जोगेश्वरी समेत कई अन्य इलाकों में जल भराव की स्थिति है, जिससे सड़क यातायात ठप हो गया है। साथ ही भारी बारिश के चलते अब मुंबईकरों के घरों में भी पानी घुसना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं, मुंबई के कई पुलिस स्टेशनों के अंदर भी पानी पहुंच गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।