पंजाब में जमीन बनाने की पूरी जुगत में जुटी आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। आप के घोषणा पत्र की तुलना श्री गुरुग्रंथ साहिब से करने पर आप प्रवक्ता आशीष खेतान के खिलाफ अमृतसर में एफआईआर दर्ज किया गया है। पिछले दिनों पंजाब चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए आशीष ने ये बयान दिया था। गौरतलब हो कि आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में श्री हरिमंदिर साहिब जी की तस्वीर पर अरविंद केजरीवाल के झाड़ू के साथ फोटो दिखाया गया है। एसजीपीसी ने इस पर कड़ा एतराज जताया है और इसे सिखों का अपमान बताया है। इसके अलावा आशीष खेतान ने आप के घोषणा पत्र की तुलना श्री गुरुग्रंथ साहिब से कर दी। इससे आहत सिख समुदाय ने माफी मांगने की अपील की थी। इस विरोध के बाद हालांकि केजरीवाल और आप ने माफी मांग ली थी लेकिन फिर भी आज अमृतसर में आशीष खेतान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इस विवाद के बाद खेतान ने कहा कि यूथ मेनीफेस्टो के कार्यक्रम दौरान उनके मुंह से अनजाने में निकले कुछ शब्दों के लिए वह माफी मांगते हैं। उनका इरादा किसी भी वर्ग, समुदाय अथवा व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।