दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक एक के बाद एक कानून के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके का है। देवली के विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी व छेड़खानी का आरोप लगाया है, जिसपर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। झारवाल पर महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह पानी मांगने ग्रेटर कैलाश स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में गई तो वहां पर विधायक के साथियों ने उनसे बुरा बर्ताव करते हुए जान से मारने की धमकी दी, वहीं विधायक प्रकाश झारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।