जेएनयू के छात्रनेता उमर खालिद ने बुरहान वानी की मौत पर दिया है बड़ा बयान। उमर ने उसे क्रान्तिकारी बताया है और जमकर उसका पक्ष लिया है। उसने एक फेसबुक पोस्ट में आजाद कश्मीर का नारा भी दिया है। उमर ने बुरहान को चे ग्वेरा से जोड़ते हुए फेसबुक पर लिखा कि, चे ग्वेरा ने कहा था कि अगर मैं मारा भी जाऊं तो मुझे तब तक फर्क नहीं पड़ता जब तक कोई और मेरी बंदूक उठाकर गोलियां चलाता रहेगा।ष् गौरतलब है कि उमर खालिद पर देशद्रोह के आरोप हैं। उस पर आतंकी अफजल गुरु की बरसी मनाने और देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। इसी मामले में कन्हैया कुमार समेत 21 छात्रों के नाम थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।