5 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाकर बनाएगे वर्ल्ड रिकार्ड : अखिलेश यादव
(KanpurDehat, KanpurDehat) उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव आज कानपुर देहात के रसूलाबाद ब्लॉक के बहादुरपुर गांव में पेड़ लगाने पहुंचे। पूरे प्रदेश में आज यूपी सरकार का 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्यड है। इस दौरान सीएम अखिलेश यादव यादव ने जनता को संबोधित भी किया। सीएम अखिलेश यादव ने वहां पहुंचते ही क्लीन यूपी ग्रीन यूपी का शुभारम्भ किया। सीएम अखिलेश ने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने पर 5 करोड़ पेड़ लगेंगे,10लाख पेड़ का रिकार्ड बनाया था। यूपी सरकार रिकार्ड पेड़ लगा रही है जिसके बाद आज का दिन यादगार रहेगा। साथ ही कहा कि बारिश होने से पेड़ों को फायदा मिलेगा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ जरुरी है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।