अरुणांचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बहाल  पर बीजेपी को कोई झटका नहीं है : श्रीकांत शर्मा
(ARUNACHALPRADESH, India)
यह प्रतिक्रिया अरुणाचल प्रदेश में बर्खास्त मुख्यमंत्री नबाम तुकी की कांग्रेस सरकार बहाल करने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद आई। न्यायालय ने राज्य के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा के दिसंबर 2015 में विधानसभा का सत्र तय समय से पहले बुलाने के निर्णय को असंवैधानिक करार देते हुए बीजेपी ने बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बहाल करने का सर्वोच्च न्यायालय का फैसला पार्टी के लिए किसी तरह का झटका नहीं है। बीजेपी नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा, “यह भाजपा के लिए झटका नहीं है। अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट प्रदेश कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों के कारण था।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक गुट पार्टी नेतृत्व से अलग हो गया था। बीजेपी का उससे कोई लेना देना नहीं है। शर्मा ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कांग्रेस में नेतृत्व का संकट है। अरुणाचल प्रदेश संकट के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराना अनुचित होगा।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।