अरुणाचल प्रदेश पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल खुश
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया
अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बहाल करने के आदेश पर प्रसन्नता जताते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, धन्यवाद सुप्रीम कोर्ट, पीएम को लोकतंत्र के मायने समझाने के लिए। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा एवं केंद्र को आज बड़ा झटका दिया तथा विधानसभा सत्र को एक महीने पहले बुलाने के राज्यपाल के निर्णय को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया और अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की बहाली का आदेश दिया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।