पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा
(India)
पटना और दानापुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है...पटना के कई नदी घाटों पर गंगा के जलस्तर में मंगलवार रात से अभी तक साढ़े तीन फीट की बढ़ोतरी हुई है...इसके बाद जल संसाधन व आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया है..इलाहाबाद और बनारस में बढ़ रहे जलस्तर के प्रभाव से रविवार की रात गंगा नदी का जलस्तर पौने दो फीट बढ़ गया था...बढ़ते जलस्तर को देख पटना डीएम ने फिलहाल अगले आदेश तक गंगा नदी में शाम 6 बजे के बाद सभी तरह के नौका परिचालन पर रोक लगा दी है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।