आज हार्दिक पटेल को मिलेगी जेल से छुट्टी
(DELHI, DELHI) पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल आज जेल से बाहर आ रहे हैं. उनके पोस्टर जगह-जगह गुजरात के कई शहरों में लगाए गए हैं जिसमें लिखा है गब्बर इज बैक। सूरत के एक जेल से रिहाई से एक दिन पहले पुलिस ने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति को रोड शो करने की इजाजत दे दी। हार्दिक की रिहाई को देखते हुए होने वाली रैली और सभा को लेकर राज्य सरकार भी सतर्क है।
पिछले साल आरक्षण आंदोलन के दौरान विसनगर के विधायक के कार्यालय में हुई हिंसा और देशद्रोह के दो मामलों में करीब नौ महीने पहले हार्दिक को गिरफ्तार किया गया था. पिछले हफ्ते गुजरात उच्च न्यायालय ने हार्दिक को इस शर्त पर जमानत दी कि वह अगले छह महीने तक राज्य से बाहर रहेंगे और जेल से रिहाई के 48 घंटे के भीतर गुजरात छोड देंगे।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।