उत्तर प्रदेश में शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बना दिया गया है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन द्विवेदी और गुलाम नबी आजाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी औपचारिक घोषणा की। संजय सिंह को यूपी में प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया और आरपीएन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने शीला दीक्षित पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दिया.शीला दीक्षित के बचाव में उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार के आरोप, हजारों करोड़ के आरोप छत्तीसगढ, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों पर भी हैं और कई मंत्रियों पर भी हैं. यदि उन आरोपों के जवाब में ये तीन मुख्यमंत्री इस्तीफा देते हैं तो हम यूपी में अपने मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को वापस ले लेंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।