राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले में हादसा, खाई में गिरी कार
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले की एक कार का एक्सीडेंट हो गया है। दार्जीलिंग से बागडोगरा जाते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले की ये कार एक मोड़ पर खाई में गिर गई। इसका कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। इस हादसे में काफिले के ड्यूटी पर तैनात छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस काफिले के साथ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। ममता बनर्जी के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस की नेता श्रर्मिष्ठा और भाई अभिजित भी साथ थे।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक ट्वीट कर इस घटना के संबंध में जानकारी दी गई और बताया गया है कि राष्ट्रपति भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायल हुए लोगों में राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रबंध से जुडे अधिकारी ए पी सिंह शामिल हैं। वही दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।