कांग्रेस की पूर्व दिग्गज नेता मार्ग्रेट अल्वा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पार्टी में मनमाने ढंग से फैसले लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तो मनमोहन सिंह उन्हें अपने कैबिनेट में शामिल करना चाहते थे, लेकिन सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को ऐसा करने से रोक दिया। सोनिया गांधी खुद मनमाने ढंग से हर फैसले लेती थीं। मार्ग्रेट अल्वा ने कहा कि कांग्रेस में फैसला लेने का काम केवल एक चेहरे तक केंद्रित हो गया है। उन्होंने सोनिया गांधी के साथ-साथ कई कांग्रेसी नेताओं पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनी मनमानी करते हैं और दूसरे की बात तक नहीं सुनते। मार्ग्रेट अल्वा दो राज्यों की राज्पाल भी रह चुकी हैं। अल्वा 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं और फिर साल 2012 में वे राजस्थान की राज्यपाल बनाई गई थीं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।