कांग्रेस ने किया नरसिम्हा राव का अपमान : अल्वा
(DELHI, DELHI) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्ग्रेट अल्वा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के बीच अनबन थी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर सोनिया का कब्जा होने की बात बताई। आपकों बता दें कि हाल ही में दो हफ्ते पहले ही अल्वा को कांग्रेस के एक पैनल में शामिल किया गया है जो कि कर्नाटक सरकार और पार्टी के बीच तालमेल को बेहतर बनाने के लिए गठित किया गया है। गौरतलब है कि मार्ग्रेट अल्वा दो राज्यों की राज्पाल भी रह चुकी हैं। अल्वा 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।