मेरी ईमानदारी से डरती है केंद्र सरकार-केजरीवाल
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज जनता के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि जनता के साथ संवाद जरूरी है और यही कारण है कि उन्होंने सामने आकर सीधे बात करना जरूरी समझा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आम लोगों के लिए नहीं है क्योंकि वह आप विधायकों के पीछे पड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार उनकी ईमानदारी से डरती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्य के मुद्दे पर वो दिल्ली की जनता से राय लेंगे और पूछेंगे कि दिल्ली पुलिस को किसके अंडर में होना चाहिए। केंद्र और दिल्ली के बीच टकराव पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के विकास के सभी कामों को केंद्र ने रोक रखा है। ये अगर भारत-पाकिस्तान वाली स्थिति पैदा नहीं करते तो दिल्ली में जो विकास चल रहा है, उससे भी ज्यादा चार गुना काम हो सकता था। मैंने बहुत कोशिश की। मैं पिछले साल मिलकर आया था। हाथ जोड़कर मैंने कहा मुझसे कोई गलती हो गई तो माफ कर दो। मैं आपके सारे काम करके दिखाऊंगा। बस मैंने कहा कि ये रोज-रोज की खिचखिच बंद करा दो, लेकिन वो नहीं माने टॉक टू एके के अगले कार्यक्रम में लोग अपने सुझाव भी दे सकेंगे। रविवार को करीब दो घंटे लंबे कार्यक्रम में दिल्ली समेत केरल, चंडीगढ़, पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछे। कार्यक्रम के अंत में केजरीवाल ने कहा कि महीने-डेढ़ महीने के भीतर टॉक टू एके से वह फिर लोगों के बीच आएंगे। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में लोगों ने सवाल पूछे। अगले कार्यक्रम में वे सुझाव भी दे सकेंगे। पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के कामकाज, केंद्र से टकराव, विधायकों की गिरफ्तारी, उनका वेतन बढ़ाने और दिल्ली सरकार के विज्ञापन देने जैसे मुद्दों पर जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुजरात दौरे में उन्हें अभूतपूर्व समर्थन मिला। अगर लोग कहेंगे तो आम आदमी पार्टी गुजरात में जरूर चुनाव लड़ेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।