पड़ोसी देश पाकिस्तान पर उन्होंने कहा कि हमने शांति बनाए रखने के लिये काफी प्रयास किए लेकिन उसने कभी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। राजनाथ ने बुद्धजीवी वर्ग पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'कौन हैं बुद्धिजीवी वर्ग? स्वघोषित बुद्धिजीवी लोग मिलकर बुद्धिजीवी वर्ग नहीं बनाते? राजनाथ ने इंटरव्यू में कहा कि हमारी सरकार में पहली बार NIA को पूरी स्वायत्ता मिली है। जिहादी मानसिकता युवाओं के एक छोटे हिस्से में जगह बना रहा है, ये चिंता का विषय है लेकिन अलार्मिंग सिचुएशन नहीं है।
गृह मंत्री ने देश में लाल आतंक पर भी बात की। उन्होंने कहा कि माओवादी समस्या के मोर्चे पर पिछले दो साल में हमने इतना हासिल किया है कि पिछले 20 सालों में भी नहीं किया था। उत्तर प्रदेश में खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने वाली खबरों पर उन्होंने कहा कि मुझसे इस बारे में किसी से बात नहीं की है। पता नहीं मीडिया में ये खबरें कैसे आ जाती हैं। यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी तय करेगी।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।