राष्ट्रपति चुनावः रिपब्लिकन पार्टी ने ट्रंप को चुना उम्मीदवार
(DELHI, DELHI) VO-1
रिपब्लिकन पार्टी ने इस साल के अंत में होने जा रहे राष्ट्रवपति चुनाव के लिए मंगलवार को डोनाल्डच ट्रंप को आधिकारिक रूप से अपना उम्मी दवार घोषित किया है। अपने 16 प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने और रिपब्लिकन पार्टी के भीतर अपने प्रति उपज रहे असंतोष से निजात पाते हुए डोनाल्डक ट्रंप आखिरकार पार्टी की तरफ से उम्मी दवारी हासिल करने में सफल रहे।उनके बड़े बेटे डोनाल्डत ट्रंप जूनियर ने वोटिंग के दौरान रिपब्लिकन पार्टी कन्वेंपशन में उनके गृह राज्य न्यूेयॉर्क के समर्थन की घोषणा करते हुए ट्रंप की उम्मीलदवारी सुनिश्चित की। इस मत के साथ ही वह जरूरी 1,237 डेलीगेट का समर्थन पाने में कामयाब होने के साथ ही पार्टी की तरफ से अधिकृत उम्मीीदवार बने।
अब उनका मुकाबला इस साल आठ नवंबर को होने जा रहे चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीिदवार हिलेरी क्लिंटन से होगा। ट्रंप जूनियर ने कहा, "यह मेरे लिए सम्माटन की बात है कि डेलीगेट मतों की गिनती में डोनाल्डक ट्रंप को शीर्ष पहुंचने की घोषणा करूं। बधाई हो डैड, हम सब आपसे प्रेम करते हैं।"
ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी हिलेरी ने इसके तत्का ल बाद ट्वीट किया, "डोनाल्डब ट्रंप को अभी-अभी रिपब्लिकन उम्मीtदवारी हासिल हुई है। अब हम सबको मिलकर यह निश्चित करना होगा कि वह ओवल ऑफिस में कभी एक कदम भी नहीं रख पाएं।"

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।