मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेता पर कार्रवाई
(India)


यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर पार्टी की किरकिरी करा दी है। पार्टी ने दयाशंकर को यूपी बीजेपी उपाध्यक्ष पद से हटाया दिया है। इसके अलावा उन्हें पार्टी से भी निलंबित करने की तैयारी चल रही है। बसपा ने इस मामले में उनके खिलाफ थ्प्त् कराने की घोषणा की है यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि दयाशंकर ने जो कहा वो स्वीकार्य नहीं हैं, इसलिए हमने उन्हें पार्टी के सभी पदों से निकाल दिया है गौरतलब हो कि बसपा सुप्रीमो मायावती पर दयाशंकर की अभद्र टिप्पणी के बाद आज राज्यसभा में जबरदस्त तनाव हो गया। इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाले भाजपा नेता पर कार्रवाई की जाए। सरकार की तरफ से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस तरह के बयान की निंदा की और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। राज्यसभा में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव लाया गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।