मेरठ में जय भीम जय भारत नाम के एक संगठन के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने ऐलान किया है कि दयाशंकर की जीभ काटने वाले शख्स को वो और उनका संगठन मिलकर 5 लाख रूपये का नगद इनाम देंगे ।नितिन गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के नेता द्वारा कैमरे के सामने महिलाओं के लिए इस तरह का गंदा बयान दिया जा रहा है वो उसकी निंदा करते हैं इसलिए उन्होंने पूर्ण रूप से जिम्मेदारी के साथ दयाशंकर की जीभ काटने वाले को पांच लाख रूपये का नगद इनाम देने का ऐलान किया है । नितिन गुप्ता की मानें तो उनका संगठन जय भीम जय भारत भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों पर चलता है और उन्ही के लिए समर्पित है लेकिन बसपा से उनका कोई सम्बन्ध नहीं है ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।