नालंदा में पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा सीएम का पुतला फूंका गया..कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर राष्ट्रविरोधी ताकतों को समर्थन देने का आरोप लगाया..भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुल रहमान ने कहा कि इस तरह की हरकतें कर कुछ लोग देश के मुसलमानों को बदनाम करने की नाकाम कोशिश में जुटे है जबकि देश का पूरा मुस्लिम समुदाय राष्ट्रहित के प्रति समर्पित है..अब्दुल रहमान ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति को दरकिनार कर सीएम को इसपर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए..
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।