36 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नही हुई तो पूरे प्रदेश में प्रदर्शन : नसीमुद्दीन सिद्दी
(Lucknow, Lucknow) लखनऊ में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि अगर 36 घंटे के अंतराल में दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी नही हुई तो बसपा कार्यकर्ता प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए नारे 'दयाशंकर अपनी बहन बेटी को पेश करो-पेश करो' के पीछे का अर्थ यह नहीं है कि उन्हें अपमानित किया जाए. बल्कि बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह की घिनौनी भाषा को बताने के लिए उनकी बहन बेटी को बुलाने की बात है, कि वे भी जानें कि दयाशंकर सिंह ने मायावती के लिए कौन से अमर्यादि‍त शब्दों का इस्तेमाल किया है.
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करने वाले दयाशंकर सिंह के घृणित कार्य पर पर्दा डालने की कोशिश में भाजपा भी लग गई है. इस बयान से भाजपा का असली चेहरा सामने आने के बाद अब भाजपा ने नया कुचक्र करना शुरू किया है. उसी कड़ी में भाजपा ने दयाशंकर के बचाव में उनकी मां को उतारा है.
उन्होंने कहा कि दयाशंकर की मां ने जो शिकायत दर्ज करवाई है, वह आधारहीन और तथ्यहीन है. नसीमुद्दीन ने कहा कि दयाशंकर की मां ने बसपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे को बसपा कार्यकर्ताओं ने कुत्ता कहा है.
तो इस बारे में बसपा का कहना है कि जब उनके बेटे ने महिला की इज्जत को तार-तार करने वाला बयान दिया तो मां ने अपने बेटे को क्या दंड दिया.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।