दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट
(Lucknow, Lucknow) बसपा सुप्रीमो पर अमर्यादित टिप्पडी करके राजनीती में भूचाल लाने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के खिलाफ लखनऊ सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दयाशंकर सिंह की कुर्की की भी तैयारी शुरू कर दी है। अगर दयाशंकर पकड़े नहीं जाते हैं और वो लगातार फरार रहते हैं तो ऐसे में पुलिस ने उनकी कुर्की की भी कार्रवाई कर सकती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दयाशंकर पुलिस के सामने या कोर्ट में आत्मसंपर्ण कर सकते हैं लेकिन अब कोर्ट गैर जमानती वॉरंट जारी करने के बाद अब देखना होगा कि दयाशंकर सिंह कब सरेंडर करते हैं

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।