गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे सार्क इंटरनल एंड होम मिनिस्टर्स कांफ्रेंस में शिरकत
इस्लामाबाद में होगा सम्मेलन
(DELHI, DELHI) गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस्लामाबाद में होने वाले सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे । पहले उनकी इस यात्रा पर संशय था लेकिन एक जिम्मेदार देश के नाते भारत इस सम्मेलन में शिरकत कर रहा है । भारत और पाकिस्तान के बीच पठानकोट एयरबेस पर हमले और बुरहान वानी को लेकर उपजे तनाव को लेकर इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस यात्रा में भारत द्वारा बुरहान वानी के मसले को भी उठाया जा सकता है साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नवाज शरीफ के मंत्रियों से मुलाकात करने की भी चर्चा है , पाकिस्तान से आतंकवाद के मसलें पर भी चर्चा की जा सकती है । दोनों देशों का मानना है कि इससे द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत होने के साथ ही दोनों देशों के आपसी रिश्तों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।