मोदी मेरी हत्यां करा सकते हैं- केजरीवाल
(DELHI, DELHI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायकों की गिरफ्तारी पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हल्ला बोला। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर यह भड़ास पीएम मोदी पर निकाली। उन्होंने आप वालंटियर और अपने विधायकों से कहा कि ये हमें मरवा भी सकते हैं। जेल तो छोटी चीज है। कुर्बानी देनी है तो ही आप में रहें, वरना कुछ समय के लिए छोड़ दें। साथ ही कहा कि हमारे 10 एमएलए को गिरफ्तार किया जा चुका है। 1 विधायक के यहां इनकम टैक्स की रेड पड़ी। 21 एमएलए को झूठे-सच्चे केस लगाकर डिसक्वालीफाइ करने की कोशिश की गई। यह पूरी तरह से एक दमन का चक्र चल रहा है। एंटी करफ्शन ब्रांच की इनक्वारी बैठा दी है। कुछ लोग कह सकते हैं कि आप रोज कहते हैं कि य़े मोदी जी करा रहे हैं, मोदी जी करा रहे हैं। पर मैं कहना चाहता हूं कि ये इनकम टैक्स और सीबीआई की रेड मोदी जी और अमित शाह ही करा रहे हैं। इसका कोई रीजन समझ नहीं आ रहा है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।